Thursday 2 May 2019

भाजपा ने भाईचारे का खराब किया : हुड्डा


खरखौदा (सोनीपत)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्?डा ने आज खरखौदा में भाजपा पर पलटवार किया। हुड्डा ने कहा कि दूसरों को नसीहत देने वाली भाजपा की हालत यह हो गई है कि उनके पास वोट मांगने के लिए बताने को कोई विकास कार्य तक नहीं है। मंच पर मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है उनके उम्मीदवार और सरकार से लोग नाराज हैं। इसलिए वह मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पूर्व सीएम हुड्डा यहां खरखौदा के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं हलके के कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने प्रदेश में विकास कराया होता, तो यह दिन नहीं देखने पड़ते। साथ में हुड्डा ने कहा कि घर आए मेहमान का विरोध करना हमारी संस्कृति नहीं है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह सवाल जरूर पूछें, पर किसी भी उम्मीदवार का विरोध ना करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में पांच साल में केवल भाईचारे को खराब किया है। जिसकी वजह से अब सीएम को मंचों से अपने किए की माफी मांगनी पड़ रही है। अगर समय रहते प्रदेश का विकास कराया होता, तो आज इस तरह से पीएम के नाम पर वोट नहीं मांगने पड़ते।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि उनकी नीति और नीयत क्या है। उन्होंने कहा कि वे इस इलाके का राज में हिस्सा करना चाहते हैं, इसलिए यहां से चुनाव में उतरे हैं। पहले भी कांग्रेस राज में सोनीपत में विकास हुआ था और अब सूद समेत पांच विधायकों का कर्ज उतारना उनका मकसद है। हुड्डा ने कहा कि जीत-हार का मुद्दा नहीं है, बल्कि चौधर लाणे की लड़ाई है। ऐसे में हर कार्यकर्ता खुद को हुड्डा समझ कर बूथ स्तर पर काम करे। जिसका बूथ मजबूत होगा, उसकी जीत भी बड़ी होगी।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश के नामी दस घरानों की ढाई लाख करोड़ रूपये की राशि तो माफ कर दी, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को जनता ने मौका  दिया, तो फिर से कर्जा माफी करेंगे और अलग से किसानों के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल करके कर्मचारियों के हित में फैंसले लिए जाएंगे। इसी तरह गरीब आदमी को सालाना 72 हजार रूपये देने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा इस इलाके के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है। इस बार वह वादा करके जा रहे हैं कि उनका बहाया गया पसीना प्रदेश में रंग लेकर आएगा।
इस मौके पर असंध से पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए पार्टी सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही इनेलो के प्रवक्ता रहे रविंद्र सरोहा समेत दर्जनों पूर्व पार्षद, ब्लॉक समिति सदस्यों, सरपंच और पूर्व सरपंचों ने कांग्रेस में आस्था जताई। बैठक में पूर्व मंत्री सतपाल सिंह सांगवान, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप जी, राव नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, धर्मपाल मलिक, विधायक जयबीर बाल्मीकि, प्रो. वीरेंद्र सिंह, सुखबीर फरमाणा, जोगेंद्र दहिया, राजेंद्र मेहरा, मनोज रिढाऊ, सुरेंद्र शर्मा, अशोक सरोहा, संजय पहलवान, सूर्यदेव दहिया, दीपक सरोहा, अजीत सैनी, देवेंद्र शर्मा, भूप सिंह धानक, रणबीर आर्य, प्रवीन सैनी, रामकिशन बाल्मीकि, मैक सिंह ठेकेदार, हवा सिंह ठेकेदार, सतीश हरसाना, जयभगवान शर्मा, कुसुम लता शर्मा, बल्लू दहिया प्रधान, नरेंद्र दहिया एडवोकेट, अठगामा गहलावत खाप, अठगामा राणा खाप से भी प्रधानों से सहयोग का भरोसा दिया।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: