Thursday 1 August 2019

पंजाबी सेवादल ने ग्रीनफील्ड कालोनी में आवासीय सुधार मंडल, एफीनिटी व रोटरी के साथ मिलकर लगाए पौधे


फरीदाबाद (रैपको न्यूज प्रतिनिधि)। पंजाबी सेवादल द्वारा गुरूनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान न केवल निरंतर गति पकड़ रहा है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से आरडब्ल्यूए सहित क्षेत्रवासी बढ़-चढ़ कर पौधारोपण की इस मुहिम में जुड़ रहे हैं यदि ग्रीन फील्ड क्लोनी में पौधारोपण अभियान में जन भागीदारी को इसका प्रमाण कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
ग्रीनफील्ड कालोनी के गांधी पार्क में पंजाबी सेवादल के साथ आरडब्ल्यूए व क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर पौधे लगाए तदोपरांत ग्रीनफील्ड मार्किट में भी पौधारोपण किया गया जिसमें रोटरी क्लब सहित समाजसेवी वर्ग, एफीनिटी एक्सप्रैस के स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर पौधारोपण मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद स० जसवंत सिंह के परिवार ने भी पौधारोपण किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए स० जसवंत सिंह ने कहा कि वातावरण को सुरक्षित व संरक्षित करना प्रत्येक मानव की जिम्मेवारी है और यही सबसे बड़ा धर्म है। आपने कहा कि पंजाबी सेवादल की मुहिम में जिस प्रकार ग्रीनफील्ड कालोनी के लोगों ने भागीदारी दिखाई है वह इस बात का प्रमाण है कि जनता पौधारोपण अभियान से जुडऩा चाहती है। बशर्ते उसे मार्गदर्शन मिले।
पंजाबी सेवादल के संरक्षक व हरियाणा शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपपप्रधान स० रविन्द्र सिंह राणा ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे पौधे लगाने के बाद उनके पालन-पोषण का भी ध्यान रखें।
स० राणा ने पौधारोपण के लिये एकजुट हुये क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते कहा कि वे जिस प्रकार इस पुनीत कार्य में सामने आए हैं वह निश्चित रूप से सराहनीय है।
पंजाबी सेवादल के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि पंजाबी सेवादल केवल कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहना चाहता बल्कि मानवता के लिये इस कार्य में पूरा फरीदाबाद सेवादल का कार्यक्षेत्र रहेगा। आपने कहा कि ग्रीनफील्ड आरडब्ल्यूए के साथ जो पौधारोपण किया गया वह निश्चित रूप से यादगार रहेगा।

महासचिव एडवोकेट स० नरिन्द्र सिंह कंग ने पौधारोपण के प्रति जनता का रूझान देखते हुए इस तथ्य पर प्रसन्नता व्यक्त की कि लोग बढ़-चढ़ कर अपनी आहुति दे रहे हैं। स० कंग ने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाबी सेवादल ने ५५० पौधे लगाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया था वह बढ़ेगा क्योंकि अब विभिन्न वर्ग व जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं।
ग्रीनफील्ड कालोनी आवासीय सुधार मंडल के प्रधान आचार्य आदित्य शर्मा ने समस्त ग्रीनफील्ड कालोनीवासियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने बढ़-चढक़र गांधी पार्क तदोपरांत मार्किट पार्क में पौधे लगाए। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाली के लिये क्षेत्रवासी इन पौधों के संरक्षण के लिये भी तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में सर्वश्री कामेश्वर पांडे, राजीव तुली, जे एल कौल, एम के वर्मा, अखिलेश सिंह, बी बी गुलाटी, बाबू खान, प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष भारद्वाज, अनीता कपूर, अनिल राणा, यशपाल गोयल, राहुल शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
ग्रीनफील्ड मार्किट पार्क में एफीनिटी एक्सप्रैस के स्टाफ ने पौधारोपण के अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं रोटेरियन श्री संदीप सिंघल ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि रोटरी क्लब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पौधारोपण संबंधी मुहिम को गति प्रदान कर रहा है। श्री सिंघल ने उन सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया जो पर्यावरण की रक्षा के लिये एकजुटता से कार्यरत हैं। इस अवसर पर श्री बिंदे भड़ाना, जगजीत सिंह वालिया सहित सर्वश्री वीरेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, अजीत सिंह, डी पी सिंह, काला सिंह सलूजा,  जसविन्द्र  सिंह, दीपेंद्र सिंह रजनीकर, हरभजन सिंह व रोटरी सदस्यों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: