Friday 8 May 2020

रेडक्रॉस के भारत में 100 वर्ष पूरे : एन एच तीन राजकीय स्कूल में ई प्रतियोगिताएं


फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में विश्व रेड क्रॉस दिवस और रेडक्रॉस के भारत में 100 वर्ष पूर्ण होने पर तथा थीम "कीप क्लैपिंग फॉर वॉलंटियर्स" विषय पर आज ई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सात सिद्धांतों के रथ पर सवार है जिसका एकमात्र मकसद मानव कल्याण और परोपकार है। देश के सभी जिलों में रेडक्रॉस सोसायटी की शाखा है जिसका समाज कल्याण में अमूल्य योगदान है। मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वाधीनता, स्वैच्छिक सेवा, एकता व सार्वभौमिकता के सिद्धांतों की नींव पर रेडक्रॉस की इमारत खड़ी है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का दायरा काफी व्यापक है। रेडक्रॉस के माध्यम से डे-केयर हॉस्पिटल, ब्लड बैंक, कृत्रिम अंग केंद्र, फिजियो व फिटनैस सेंटर चल रहे है। पिछले कुछ सालों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी आरंभ किया गया है। सोसायटी आपदा के समय प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर करती है। फरीदाबाद के जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि भारत में रेडक्रॉस की स्थापना उदय 27 नवम्बर 1920 को हुई। वर्तमान में इसके प्रेसिडेंट भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय है। रेडक्रॉस की शाखाएं देश के सभी जिलों में हैं। जिले में सोसायटी जिला उपायुक्त की निगरानी में कार्य करती है। रेडक्रॉस के अन्तर्गत आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आए हैं। रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ चढ़ कर आयोजित कर रहे प्राचार्य रवीन्द्र मनचन्दा ने कहा कि रेडक्रॉस अभियान को जन्म देने वाले महान मानवता प्रेमी जीन हेनरी डयूना का जन्म 8 मई 1828 में हुआ था। उनके जन्म दिवस 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। रेडक्रॉस एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका प्रमुख उद्देश्य रोगियों, घायलों तथा युद्धकालीन बंदियों की देखरेख करना है। वर्तमान में स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता के मूल सिद्धांतों पर देश के सभी विद्यार्थियों और कॉलेज पढ़ने वाले युवा इस विश्व के सब से विशाल संगठन के सदस्य है जो वार्षिक फीस के रूप में रेडक्रॉस की वित्तीय स्थिरता भी प्रदान करते हैं। रेडक्रॉस भारत में वर्ष 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अंतर्गत गठित की गई। प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि रेडक्रॉस हरियाणा के निर्देशानुसार आज बच्चों ने ई पेंटिंग, ई रेडक्रॉस सक्सेस स्टोरी राइटिंग और ई सलोगन लेखन प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। शिवानी, हर्षिता, नेहा, तारा ने पेंटिंग में तथा अंशु, कविता, संध्या, अंजलि ने सलोगन लेखन और सिमरन, प्रीति, बबीता, शिवानी ने ई रेडक्रॉस सक्सेस स्टोरी राइटिंग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग व विशेषतः प्रियंका, जसनीत, आशा, पूनम, शीतू, शर्मीला का सराहनीय योगदान रहा।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: