Friday 19 June 2020

स्वदेशी अपनाओ, चीन का बहिष्कार करो का किया आह्वान


फरीदाबाद 19 जून। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने फरीदाबाद रेडक्रॉस काउन्सलर तथा विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में स्वदेशी अपनाओ देश को आत्मनिर्भर बनाओ का आह्वान किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हमारे देश के जवान सीमा पर शत्रुओं के खिलाफ डट कर लड़ते हैं ताकि हम चैन से सो सके। तो क्या हम अपने देश के जवानों और देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार नहीं कर सकते। जब हमारे देश को चीन के समर्थन की जरुरत थी उड़ी हमला, तब चीन ने पाकिस्तान का साथ देकर आतंकवाद को बढ़ावा दिया। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है की हम चीनी सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी सामानों को अधिक से अधिक अपनाएँ। ऐसा करने से हमारे देश की उन्नति होगी और तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। चीन, सबसे ज्यादा हमारे देश भारत से ही कमाता है और हमें ही आँखें दिखाता है, लेकिन इसके जिम्मेदार भी तो हम भारतीय ही हैं। हमारा एक सही निर्णय हमारे देश को औद्योगिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बना सकता है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हमें निश्चय करना होगा की हम मेड इन इंडिया उत्पादों को ही अपनाएंगे। मेड इन इंडिया से हमारा तात्यपर्य है, ऐसी वस्तुएं जो हमारे देश के कारीगरों ने बनाई है।भारत को स्वतंत्र कराने में स्वदेशी आंदोलन का महत्वपूर्ण योगदान है। यह आंदोलन भारत को विकासशील और आर्थिक रूप से बलशाली बनाने के लिए महात्मा गाँधी जी द्वारा शुरू किया गया था। इस आंदोलन की रणनीति ब्रिटिश उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाना था। तो क्या आज फिर से हमने विदेशी उत्पादों को अपना कर देश के विकास में बाधा डाल दिया है। यह विषय गंभीरता से विचार करने योग्य है। हमें ये निश्चय करना होगा की हमें स्वदेशी अपनाना है या विदेशी। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने इस अवसर पर शिक्षकों मनीषा, कविता, पूनम, प्रेमदेव यादव, संजय मिश्रा, अंशुल, अमृत कौर तथा शिवम् सहित समस्त स्टाफ ने शपथ ली कि वे देश की उन्नति के लिए और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: