Saturday 1 August 2020

कोरोना को मात दे चुके पुलिस जवान अब औरों को देंगे जिंदगी


फरीदाबाद 1 अगस्त। पुलिस आयुक्त महोदय, श्री ओ पी सिंह की पहल पर आज पुलिस लाईन सेक्टर 30 में प्लाज्मा डोनेट कैंप का आयोजन किया गया।
कोरोना संक्रमण को मात दे चुके फरीदाबाद पुलिस के लगभग 109 जवानों मे से पहले 60 जवान आगे आकर प्लाज्मा के बारे मे समझा।  
डॉक्टरों की टीम ने 60 में से 20 जवानों को प्लाज्मा हेतु सैंपल लिए। कुछ पुलिस कर्मचारी अभी हाल ही में ठीक हुए हैं। जिन्होंने 28 दिन का पीरियड कंप्लीट नहीं किया है।
फरीदाबाद पुलिस लाईन मे Esic और डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्लाज्मा देने के लिये एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे से 60 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने प्लाज्मा डोनेट करने के बारे मे समझा esic से डॉक्टर मन्जुला जैन ने कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी जवानों को प्लाज्मा के बारे मे बताया साथ ही डॉक्टर निमिशा और उनकी टीम ने सैंपल भी लिये।
रेड क्रॉस से श्री उमेश अरोरा ने प्लाज्मा बैंक के बारे मे जानकारी दी और इसमें कैसे गम्भीर बिमार मरीज ठीक हो रहे है उसके बारे में बताया गया। 
पुलिस जवानों के लिए गए सैंपल ESic में टेस्ट होने के बाद उनकी प्लाज्मा लिया जायेगा जो Esic अस्पताल मे ऐडमिट मरीजो को मुफ्त दिया जायेगा। ताकि संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके। 
इस दौरान रोटरी क्लब आस्था से श्री राज भाटिया ने भी अपना सहयोग दिया।
ईएसआई हॉस्पिटल से आए डॉ की टीम और रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारियों ने पुलिस आयुक्त महोदय, श्री ओपी सिंह का बहुत आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त ने हाल ही में प्लाज्मा डोनेट करने के लिए पुलिस कर्मचारियों और लोगों से अपील की थी। जिसके तहत प्लाज्मा डोनेट कैंप का आयोजन किया गया।
पुलिस जवानों ने पहले खुद हराया कोरोनावायरस को अब जनता की भी बचाएंगे जान।
फरीदाबाद पुलिस के अब तक 136 पुलिस कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 109 ठीक हो चुके हैं और 27 एक्टिव केस है।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: