Friday 18 December 2020

10 बजे से 5 बजे तक उपवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता



फरीदाबाद, 18 दिसंबर। मिलन वाटिका सेक्टर 11 फ़रीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद की  एक बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 3 कार्यक्रमों को रूपरेखा तैयार की I 19 दिसम्बर को फ़रीदाबाद ज़िला मुख्यालय पर पंजाब सरकार द्वारा अनाधिकृति तौर पर SYL का हरियाणा के हिस्से का पानी को रोकने के विरोध में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तके उपवास रखा जाएगा I इस उपवास में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे I 20 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे फ़रीदाबाद में किसान सम्पर्क अभियान किया जाएगा I किसान सम्पर्क अभियान के तहत किसान भाइयों से मिलकर कृषि सुधार क़ानून में लिए गए प्रावधानों को  किसान भाइयों के सामने रखेंगे और उनको जागरूक करेंगे I गोपाल शर्मा ने किसान मोर्चा  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी किसान भाइयों को जागरूक करने के विषय पर भी चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा की इन क़ानूनों से अन्नदाता किसानों भाइयों  सशक्त किया जाएगा और उनकी आय को दुगुना किया जाएगा I

पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र भड़ाना ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की दशा सुधारने और उनकी आय को दुगुना करने के लिए कृषि सुधार क़ानून बनाये गए हैं I 

वरिष्ठ नेता सोहनपाल छोकर ने कहा कि पिछले 6 साल में किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधान मंत्री मोदी की ने बहुत कार्य किए हैं।

पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बिसला ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश  के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश और देशवासियों को सशक्त करने के लिए दिन रात कार्यरत हैं I

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि सुधार क़ानूनों द्वारा अन्नदाता किसान भाइयों को सशक्त किया जाएगा I हरियाणा की मनोहर सरकार किसानों के साथ है और किसानों को सशक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, फ़रीदाबाद की महापौर सुमन बाला, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता नागेन्द्र भड़ाना, राजेंद्र बीसला, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन पाल छोकर, टिपरचंद शर्मा, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, प्रदेश पदाधिकारी सुरेंद्र जांगड़ा, भाजपा ज़िला पदाधिकारी, मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: