Tuesday 6 April 2021

सरदार भान सिंह की अन्तिम अरदास गुरुवार 8 अप्रैल को



फरीदाबाद 6 अप्रैल (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। समाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय स. आई पी सिंह और गुरविंदर सिंह सन्नी के पिता स. भान सिंह  जिनका स्वर्गवास गत दिवस हो गया था, की अन्तिम अरदास वीरवार 8 अप्रैल 2021 को सायं 3 बजे से 4.30 बजे तक गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 फरीदाबाद में होगी।

उल्लेखनीय है कि सरदार भान सिंह धार्मिक व सामाजिक कार्यों में तत्पर रहते थे, वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ ग‌ए हैं। उन्होंने सेवा का समर्पण के यह संस्कार अपने पुत्रों को भी दिए, वर्तमान में  सरदार आई पी सिंह द्वारा धार्मिक व सामाजिक कार्य में तत्परता से ली जाने वाली रूचि इन्ही संस्कारों का फल कहीं जा सकती है।

 उनका अंतिम संस्कार अजरौंदी श्मशान घाट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में फरीदाबाद के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक व औद्योगिक जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

रैपको न्यूज़ परिवार सरदार भान सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थाई निवास दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: