फरीदाबाद 18 अप्रैल (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। श्री अशोक कुमार अरोड़ा (अशोका आर्ट) को श्री नौरंग पंचायती गुरुद्वारा कमेटी का प्रधान चुना गया है। चैयरमेन श्री कैलाश नरूला की अध्यक्षता में सम्पन्न श्री नौरंग पंचायती गुरुद्वारा की वार्षिक बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। यह चुनाव वर्ष 2021-2023 के लिए सम्पन्न हुए हैं।
नई टीम में श्री अशोक कुमार अरोड़ा (अशोका आर्ट) को प्रधान, श्री सुरेश भुटानी उप प्रधान, श्री अशोक अरोड़ा सैक्रेटरी, उमेश गुजराल (राजू) कोषाध्यक्ष, श्री नरेश भुटानी आडिटर चुने गए हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री कैलाश नरूला को पुनः चैयरमेन मनोनीत किया गया।
बैठक में सर्वश्री महिन्द्र नरुला, जतिन नरूला, हरभजन सिंह, अनिल तनेजा, के एल अरोड़ा तथा सुरेन्द्र गेरा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
0 comments: