Tuesday 22 June 2021

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को किया घायल, दोनो गिरफ्तार


फरीदाबाद, 22 जून। सेक्टर-8 थाना की पुलिस टीम ने एक पीड़ित महिला को उसके पति और पति के दोस्त द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पीड़ित महिला सेक्टर-8 थानाक्षेत्र में रहती है और ब्यूटी पार्लर का होम सर्विस देती है। उसका पति सेक्टर-11 में किसी निजी कंपनी में काम करता है। पति का दोस्त गोलू उसके साथ ही रहता है।

पिछले 8 माह से महिला का उसके पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। 21 जून को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बात बढ़ गयी और पति ने अपने दोस्त गोलू से डंडा माँगा। गोलू ने डंडा उपलब्ध करा दिया।

आरोपी पति मुकेश ने पीड़ित महिला पत्नी पर डंडो से वार कर दिया, डंडा हाथ पर लगने से महिला का हाथ टूट गया और फर्श पर गिर गयी।

आरोपी पति और उसका दोस्त पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना आकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों मुकेश व गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: