Friday 23 July 2021

अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी ने ओलंपिक रवाना खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं


फरीदाबाद, 23 जुलाई (रैपको न्यूज़)। बौद्ध विहार समुदायिक भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद की छात्राओं के द्वारा टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतकर लाने के लिए तिरंगा झंडा फहरा कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री ओ. पी. धामा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है की टोक्यो ओलंपिक के 131 खिलाड़ियों के दल में  30  खिलाड़ी हरियाणा के हैं। ओ.पी.धामा ने प्रदेश सरकार की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी।

संस्था की डायरेक्टर कोआर्डिनेशन और नगर निगम  फरीदाबाद की सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी निर्मल धामा ने कहा कि हमारे लिए यह और भी गौरव का विषय है कि टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में  आधे से ज्यादा लड़कियां भाग ले  रही है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: