Monday 2 August 2021

भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद के मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


फरीदाबाद 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा  ने सराय मंडल की बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाग  लिया I बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ज़िला उपाध्यक्ष बिजेंद्र नेहरा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्षा राजबाला सरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन पुजारा, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा मुख्य तौर पर  उपस्थित रहे I दीप प्रज्वलन के साथ कार्यकारिणी की बैठक की विधिवत शुरुआत की गई I बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए फ़रीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ कर अग्रसर है और पिछले 7 साल  में सैंकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है ताकि गरीब मज़दूर किसान और निचले वर्गों को सशक्त किया जा सके।

आपने कहा कि प्रदेश के हर ज़िले में जगह जगह विकास कार्य किए जा रहे हैं I युवाओं को नौकरी, वृद्ध, विधवाओं को पेंशन दी जा रही है I मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग़रीब,किसान, मज़दूर हर वर्गों के लोगों का विकास करने का कार्य कर रहीं है I गोपाल शर्मा  ने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा बनाई गई जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।

आज की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर परमानंद यादव, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम महाजन, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्या राजराणा बालियान,  चित्रा शर्मा, सोशल मीडिया सह संयोजिका प्रिया सहगल,  पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश शर्मा, महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री प्रतिभा तिवारी, महिला मोर्चा ज़िला कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष करण गोयल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना रावत और मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: