Sunday 28 August 2022

मोहन सिंह भाटिया की पत्नी सरदारनी शरण कौर का देहांत, अन्तिम यात्रा 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे


फरीदाबाद 28 अगस्त (रैपको न्यूज़)। समाजिक व धामिर्क कार्यों में तत्पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाटिया सेवक समाज के प्रधान स. मोहन सिंह भाटिया की धर्मपत्नी सरदारनी शरण कौर भाटिया का आज यहां निधन हो गया है।

सरदारनी शरण कौर भाटिया अपने मधुर स्वभाव के लिए जानी जाती थी। गुरु घर की सेवा में समर्पित सरदारनी शरण कौर भाटिया के आकस्मिक निधन के समाचार के साथ ही भाटिया परिवार के निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

सरदारनी शरण कौर भाटिया की अन्तिम यात्रा 29 अगस्त 2022 को प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान 2  ई 111 एन‌आईटी फरीदाबाद से निकलेगी। उनका अन्तिम संस्कार शमशान घाट जनता कालोनी (बाबा दीप सिंह चौक के निकट) में किया जाएगा।

 सरदारनी शरण कौर भाटिया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ ग‌ई हैं। उनके पति सरदार मोहन सिंह भाटिया तो सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर तो हैं ही साथ ही उनके पुत्र रणजीत सिंह भाटिया व गुरचरण सिंह भाटिया जी (चन्नी) भी पारिवारिक संस्कारो के अनुरूप समाजसेवा के कार्यों में काफी सक्रिय हैं। सरदारनी शरण कौर भाटिया रमेश सिंह भाटिया व सरदार  जीत सिंह भाटिया जी की भाभी भी थी जो धार्मिक गतिविधियों में तत्पर हैं।

इधर सरदारनी शरण कौर भाटिया के निधन पर क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा ‌त्रिखा, फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा, पंजाबी सेवा दल से स. हरभजन सिंह, दलजीत सभ्रवाल, एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग, काले सिंह, चरणदीप सिंह, बनुवाल बिरादरी से बहादर सिंह सभ्रवाल, राजेश भाटिया, स. मंजीत सिंह, चढ़दीकला सेवा दल से गुरमीत सिंह, फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद स. जसवंत सिंह, मनोज नासवा सहित विभिन्न प्रतिनिधियों ने सरदारनी शरण कौर भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सरदारनी शरण कौर भाटिया का निधन भाटिया परिवार के लिए ही नहीं समाज के लिए ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।

रैपको न्यूज़ परिवार के साथ भाटिया परिवार के काफी घनिष्ठ संबंध हैं, रैपको न्यूज़ परिवार सरदारनी शरण कौर भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त करता है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: