Friday 7 October 2022

बरकत सिंह भाटिया की माता की अन्तिम अरदास, उठाला 7 अक्टूबर को


फरीदाबाद, 7 अक्टूबर (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। समाजसेवी व गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव स. बरकत सिंह सहित स. महेंद्र सिंह व स. अजीत सिंह की माता सरदारनी विद्वान कौर जिनका स्वर्गवास विगत दिवस हो गया था, की अन्तिम अरदास, उठाला, बिरादरी मेल शुक्रवार दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 से 1 बजे तक गुरुद्वारा वजीरिस्तान 2ई ब्लाक एन‌आईटी फरीदाबाद में होगा।

सरदारनी विद्वान कौर धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में तत्पर महिला थी व अन्तिम समय तक गुरुघर की सेवाओं से भी जुड़ी रही।

रैपको न्यूज़ परिवार के भाटिया परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। सरदारनी विद्वान कौर के निधन से समाज व  रैपको परिवार को भी काफी क्षति हुई है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: