Saturday 12 November 2022

स. निर्मल सिंह का स्वर्गवास, अन्तिम यात्रा 13 नवंबर को 12 बजे


फरीदाबाद, 12 नवंबर (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। समाजसेवी व गुरु नानक मिशन के स्तंभ माने जाने वाले स. निर्मल सिंह का आज यहां हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

स. निर्मल सिंह की अन्तिम यात्रा रविवार 13 नवंबर को 12 बजे उनके निवास स्थान निशन हट न. 106 डी एन एच 5 फरीदाबाद से आरंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार एन एच 4 श्मशान घाट फरीदाबाद में होगा। 

सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा ने स. निर्मल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे निजि क्षति बताया है। 

निवर्तमान पार्षद स. जसवंत सिंह ने भी स. निर्मल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

रैपको न्यूज़ परिवार के स. निर्मल सिंह परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। स. निर्मल सिंह के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार शोक व्यक्त करता है, वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: