Friday 13 January 2023

सिम्पली अनस्टोपल कार्यक्रम का आयोजन: पॉजिटिव सोच के साथ ही चुनौतियों का सामना व सफलता सम्भव : राजीव चावला


फरीदाबाद 13 जनवरी (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। वर्ष 2023 चुनौतियों से भरा साल हो सकता है। वर्तमान में वैश्विक बाजार में जारी उथल पुथल का प्रभाव भारतीय बाजार पर दिखाई दे रहा है।रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध, डॉलर की बढ़ती कीमत और दुनिया भर में चल रही आर्थिक स्थिरता का प्रभाव हमारे आयात व निर्यात पर पड़ा है, आयात मंहगा हुआ है तो निर्यात भी प्रभावित हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था काफी बेहतर है और भारत 6% से 7% तक वृद्धि करेगा।


यहां यह उदगार व्यक्त करते हुए प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने कहा कि वर्ष 2023 को ईयर आफ केतु कहा गया है। केतु ग्रह की विशेषता है कि वो दिमाग का खेल खेलता है। अगर आप उदास है तो वो आपको और उदास करेगा, आपको परेशान करेगा, परन्तु यदि हम दूसरे पहलू के बारे में बात करें तो यदि हम पॉजिटिव सोच रखते है तो यही केतु आपको पॉजिटिव की तरफ ले जायेगा, बस हमें आवश्यकता केवल पॉजिटिव सोच रखने की है शेष सब कुछ आसान हो जायेगा।


श्री चावला होटल पार्क प्लाजा फरीदाबाद में आयोजित सिम्पली अनस्टोपल कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।

 


कार्यक्रम में इंसानी दिमाग की शक्तियों के संबंध में चर्चा करते हुए बताया गया कि किस प्रकार आम इंसान अपने दिमाग का सिर्फ 2% से 3% हिस्सा ही उपयोग कर पता है और कैसे अगर हम अपने दिमाग को काबू में करके उसमे आने वाले बुरे विचारों से बच कर नए और पॉजिटिव विचार के साथ अपने दिमाग की शक्तियों का सही उपयोग करके जिंदगी को आसान बना सकते है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्ट्रेटेजिक लाइफ ट्रांसफॉर्मेशनल कोच डॉ. सोनाक्षी अरोड़ा भूटानी ने दिमाग के कुछ मुख्य पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यदि आप किसी चीज़ को सच करना चाहते हो तो उसका पहला विचार हमारे दिमाग में जन्म लेता है और हम उस पर एक लक्ष्य निर्धारित करते है और उसका हमे साकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपने कहा कि जीवन में दिमाग की शक्तियों का सही उपयोग सफल बना सकता है और आपकी जिंदगी बदल सकता है।

कार्यक्रम में आए मेटालिस्ट तुलसी ने अपने अलग-अलग करतब से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने दिखाया कि कैसे इंसानी दिमाग को सशक्त करके उसको असल दुनिया के विपरीत चीजों का अहसास करवाया जा सकता है।

कार्यक्रम में शामिल मुख्य स्पीकर एलएनएम ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संचालक एवम  फिटनेस कोच श्री संदीप मॉल ने बताया कि कैसे हम अपने आप को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर अपने दिमाग को भी स्वस्थ रख सकते है, जिस से हम अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते है।

कार्यक्रम में शहर के सौ से अधिक उद्यमी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर निरंतर आगे बढ़ते रहने और कभी न रुकने की शपथ ली।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: