Wednesday 28 December 2022

गुरूद्वारा श्री दरबार साहिब में विशेष कीर्तन समागम 31 दिसंबर को


फरीदाबाद, 28 दिसम्बर (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। गुरूद्वारा श्री गुरू दरबार साहिब सैंट्रल ग्रीन फरीदाबाद में शनिवार 31 दिसंबर 2022 को सांय 6 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है।

गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के अनुसार दशम पातशाही श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित हीरे लाल अमोल समागम में सांय 6 से 6.30 बजे पाठ श्री रहरास साहिब उपरांत भाई कमलदीप सिंह हजूरी रागी द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाएगा तदोपरांत 7 से 8 बजे तक ज्ञानी परमजीत सिंह खालसा आनंदपुर साहिब वाले कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। सांय 8.00 बजे से 12.30 बजे अखंड कीर्तनी जत्था फरीदाबाद द्वारा कीर्तन समागम में शब्द कीर्तन किया जाएगा।

प्रधान श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा साहिब में गुरूगोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को मनाया जा रहा है। आपने जानकारी दी कि इसके साथ ही बच्चों के लिये सिक्ख इतिहास व गुरबाणी विचार की कक्षाएं प्रत्येक शनिवार को सांय 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

प्रबंधन समिति ने समस्त संगत से आग्रह किया है कि उक्त कीर्तन समागम में बढ़-चढ़ कर भाग लें और उक्त सिक्ख इतिहास व गुरबाणी विचार की कक्षाओं में अपने बच्चों को अवश्य भेजें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: