फरीदाबाद, 17 मई (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। समाजसेवी व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच एक प्रबंधन कमेटी के प्रधान स. मंजीत सिंह चावला के बड़े भाई स. हरबंस सिंह का आज यहां आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
स. हरबंस सिंह की अन्तिम यात्रा वीरवार 18 मई 2023 को 11 बजे उनके निवास स्थान 1 डी 50 ए फरीदाबाद से आरंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार सैक्टर 22 श्मशान घाट फरीदाबाद में होगा।
सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा ने स. हरबंस सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे केवल स. मंजीत सिंह परिवार के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है।
रैपको न्यूज़ परिवार के स. मंजीत सिंह चावला परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। स. हरबंस सिंह के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार शोक व्यक्त करता है, वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।
0 comments: