Tuesday 25 July 2023

मोनी सिंह की अन्तिम अरदास, उठाला 26 जुलाई को


फरीदाबाद, 25 जुलाई (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय गगनदीप सिंह रिंकू के पिता श्री मोनी सिंह का गत दिवस यहां आकस्मिक निधन हो गया। श्री मोनी सिंह अन्तिम समय तक सामाजिक कार्यों में जुटे रहे।

वे अपने पीछे अपने पुत्रों में रमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, बलदेव सिंह, प्रभदीप सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्वर्गीय मोनी सिंह की अन्तिम अरदास, उठाला, बिरादरी मेल शुक्रवार बुधवार दिनांक 26 जुलाई 2023 को सायं 4 से 5.30 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब निकट बी के चौक एन‌आईटी फरीदाबाद में होगा।

सरब गुरुद्वारा कमेटी फरीदाबाद के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा ने श्री मोनी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज ने एक नेक दिल इंसान खो दिया।

पंजाबी सेवा दल फरीदाबाद ने भी श्री मोनी सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: