Tuesday, 27 February 2024

उद्योग प्रबन्धक इकबाल सिंह भगत (बर्ड मशीन) का निधन, अन्तिम संस्कार आज 27 फरवरी को


फरीदाबाद, 27 फरवरी (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। उद्योग प्रबन्धक एवं सामाजिक कार्यों में तत्पर स. इकबाल सिंह भगत का आज यहां निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। स. इकबाल सिंह भगत ने प्रमुख औद्योगिक संस्थान बर्ड मशीन को जमीनी स्तर से आरंभ किया जो आज एक बड़े समूह के रूप में कार्यरत है।

समाजसेवी स. इकबाल सिंह भगत मानव सेवा व धार्मिक कार्यों में सदैव सक्रीय रहते थे, समाज में सभी वर्गों को शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए तत्पर रहने वाले स. इकबाल सिंह भगत अपने पीछे पत्नी ज्योति भगत, पुत्र प्रभजोत सिंह, अरविंद पाल सिंह, संदीप सिंह सहित पौत्र व पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स. इकबाल सिंह भगत की अंतिम यात्रा आज दिनांक 27 फरवरी को उनके निवास सैक्टर 9 फरीदाबाद से आरम्भ होगी जबकि उनका अंतिम संस्कार सायं 4:00 बजे सैक्टर 8 श्मशान घाट पर किया जाएगा।

रैपको न्यूज़ परिवार के स. इकबाल सिंह भगत परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। स. इकबाल सिंह भगत के निधन से रैपको न्यूज़ परिवार ने अपना एक नजदीकी शुभचिंतक खो दिया। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

1 comment:

  1. Srivari Healthcare provides CPAP, BiPAP, oxygen concentrators, and respiratory equipment for hospitals and home patients. We offer rental, sales, and service support across India.
    https://srivari.org/bipap-machine-on-rent/
    https://srivari.org/

    ReplyDelete