फरीदाबाद, 24 दिसम्बर (रैपको न्यूज़)। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय अनिल अरोड़ा (नीलू) एसजीएम नगर की माताजी श्री मति शीला देवी जी का आज यहां स्वर्गवास हो गया।
श्री मति शीला देवी अपने पीछे अपने पुत्र अनिल अरोड़ा (नीलू), अशोक अरोड़ा, सूरज अरोड़ा व पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्री मति शीला देवी की अन्तिम यात्रा गुरुवार 25 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10.00 बजे उनके निवास मकान नं 2776 (ए बी) डिवाइडिंग 25 फीट रोड, नियर होली फेथ स्कूल से आरंभ होगी, जबकि उनका अंतिम संस्कार एनएच 4, पटेल चौक के निकट फ्रैंडस सोशल वर्कर्ज द्वारा संचालित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
रैपको न्यूज़ परिवार के अनिल अरोड़ा परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। श्री मति शीला देवी के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

0 comments: