Sunday 9 June 2024

त्रिलोक सिंह (राजू) की अन्तिम अरदास, उठाला 11 जून को



फरीदाबाद, 9 जून (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय एवं फरीदाबाद में पंथक गतिविधियों में सक्रिय स. त्रिलोक सिंह (राजू) का गत दिवस यहां आकस्मिक निधन हो गया। स. त्रिलोक सिंह (राजू) अन्तिम समय तक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में जुटे रहे।

स्वर्गीय स. त्रिलोक सिंह (राजू) की अन्तिम अरदास, उठाला, बिरादरी मेल मंगलवार दिनांक 11 जून 2024 को दोपहर 12 से 1.00 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब निकट बी के चौक एन‌आईटी फरीदाबाद में होगा।

सरब गुरुद्वारा कमेटी फरीदाबाद के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा ने स. त्रिलोक सिंह (राजू) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपने स. त्रिलोक सिंह (राजू) के निधन को व्यक्तिगत क्षति क़रार देते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज ने भी एक नेक दिल इंसान व समर्पित व्यक्तित्व खो दिया। 

पंजाबी सेवा दल फरीदाबाद व चड़दीकला सेवा दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सर्वश्री सरदार जसवंत सिंह, हरबंस सिंह सेठी, एच एस माटा, स. इंद्रजीत सिंह राजा, स. गुरप्रीत सिंह गोल्डी, हरमीत सिंह सोनू एंपोरियम, स. जसपाल सिंह प्रिंस, सरदार प्रताप सिंह चावला  ने भी स. त्रिलोक सिंह (राजू) के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

रैपको न्यूज़ परिवार भी स. त्रिलोक सिंह (राजू) के निधन पर शोक व्यक्त करता है। स. त्रिलोक सिंह (राजू) व उनके परिवार के साथ रैपको न्यूज़ परिवार के पारिवारिक संबंध रहे हैं, परमपिता परमात्मा से विनती है कि वह शोक संतृप्त परिवार को भाणा मानने का समर्थ बक्शे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: