Tuesday 18 December 2018

रक्षा फिजियोयोगा द्वारा केएल मेहता दयानंद स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन


फरीदाबाद। रक्षा फिजियोयागा एवं मार्शल आर्टस एकेडमी ट्रस्ट द्वारा के.एल मेहता दयानन्द पब्लिक स्कूल 5ई/55 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथरैपिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजीव झा,आईएपी वूमैन सैल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रूचि वाष्र्णेय,मॉडल एवं अभिनेत्री आन पाराशर,आईएमए अध्यक्ष डॉ.पुनिता हसीजा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभांरभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत सभी ने अपने कर कमलो से फिजियोयोगा से संबधित राष्ट्रीय मैगजीन ंफिजियोटॉकं का विमोचन किया। इस समारोह का आयोजन प्रसिद्व फिजियोयोगा एक्सपर्ट एवं ंफिजियोयोगं मैगजीन के मुख्य संपादक डॉ.विनोद कौशिक ने देश में फिजियोथरैपी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया गया था। इस मैगजीन में पूरे भारत वर्ष के सभी कोनों से फिजियोथरैपिस्ट ने अपने लेख प्रकाशित होने के लिए दिए थे। जिनमें से श्रेष्ठ लेखों को इस मैगजीन में प्रकाशित किया गया। इस समारोह में मानव रचना कालेज तथा एमवीएन कालेज के विद्याथियों ने पोस्टर प्रैसेटेशन प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका थीम ंविश्व दिव्यांगता दिवसं रखा गया था। हरियाणा प्रदेश आईएपी अध्यक्ष डॉ.सर्वोतम चौहान,तथा दिल्ली अध्यक्ष डॉ.धर्म पांडे ने इस मैगजीन के शुभांरभ पर रक्षा फिजियोयागा एवं मार्शल आर्ट एकेडमी ट्रस्ट को बधाई दी तथा पूरे देश में यह मैगजीन बिना किसी मृल्य के देने के निर्णय का बहुत ही सराहनीय बताया। डॉ.दीपक राघव (प्रधानाचार्य, संतोष मेडिकल कालेज), डॉ.शीतल कालरा (डीन एवं एसोसिएट प्रोफेसर, एसजीटी यूनिवर्सिटी), डॉ.शालिनी अरोड़ा (मानव रचना,एसोसिएट प्रोफेसर) ,डॉ.दिव्या अग्रवाल (एमवीएन कालेज, पलवल),डॉ.अमित सहगल (रोहतक) सभी ने अपने विश्वविद्यालयों में ंफिजियोटॉकं मैगजीन को पुस्तकालय में रखने के लिए डॉ.विनोद कौशिक को आग्रह किया। डॉ.विनोद कौशिक ने 40 कालेजों में इस मैगजीन को पुस्तकालय में रखने के लिए सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया। आईएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजीव झा ने बताया कि ऐसे प्रयासों से लोगों में फिजियोथरैपी के लिए जागरूकता काफी हद तक बढ़ाई जा सकती है तथा एक सांइटिफिक मैगजीन को बनाना बहुत ही मुश्किल कार्य है लेकिन डॉ.विनोद कौशिक ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से इसे किया। विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा ने सराहना की।
फिजियोटाक मैगजीन में फरीदाबाद के सभी योगय फिजियोथरैपिस्ट की डिग्री,पता तथा मोबाईल नंबर दिए गए है। इससे लोगों को फर्जी फिजियोथरैपिस्ट से इलाज करवाने का जोखिम कम हो जाएगा तथा फरीदाबाद की जनता को बेहतरीन सेवाएं मिल पाएंगी। इस समारोह में विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर अन्यथा सक्षम बच्चों को उपहार वितरित किए गए। आईएपी वूमैन सैल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रूचि वाष्र्णेय ने पिछले माह में आए ंएलाईड एंड हैल्ाि केयर प्रोफेशनल बिल-2018ं के बारे में सरकार का धन्यवाद किया तथा इस बिल से अपेक्षा जताई कि फिजियोथरैपिस्ट को स्वतंत्र कार्य करने तथा हमारे क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जरूर कदम उठाए गए होगें। डॉ. विनोद कौशिक ने इस संदर्भ में कहा कि फिजियोथरैपिस्टों के हितों का ध्यान ये सरकार जरूर रखेगी। अंत में फिजियोटॉक टीम जिसमें डॉ.अनिल कौशिक,डॉ.राजेश पाल(गुरूग्राम),डॉ.कपिल मगो(मेदांता),डॉ.शरद गोयल(सर्वोदय अस्पताल),डॉ.भारत भारद्वाज,डॉ. चेतन कौशिक(पलवल),डॉ.सुरेन्द्र भारद्वाज,डॉ.सरू बंसल,डॉ.पूजा आनन्द(मानव रचना),डॉ.राकेश अत्रे,डॉ.कपिल चौहान(क्यूआरजी),डॉ.उदय,डॉ.जोजी जॉन,डॉ.मनोज गुप्ता,डॉ.कमल किशोर(एशियन) सभी को फिजियोटॉक मैगजीन में सहयोग करने के लिए काट्रीब्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.विनोद कौशिक ने सभी का फरीदाबाद आगमन के लिए धन्यवाद किया तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथरैपिस्ट का फिजियोटॉक को राष्ट्रीय मैगजीन बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। रक्षा फिजियोयागा एवं मार्शल आर्टस एकेडमी ट्रस्ट की मुख्य योगा ट्रेनर श्रीमति नविता कौशिक,कोच छवि श्रेष्ठा,कुमारी रक्षा ने इस मसारोह के लिए डेमो फाईट,योगा शो,डांस शो का आयोजन बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया था क्योकि मनोरंजन के बिना किसी भी समारोह में जान नहीं डाली जा सकती(
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: