Thursday 9 May 2019

पंजाबी समाज द्वारा विजय संकल्प सभा आयोजित




फरीदाबाद। सैक्टर-19 में पंजाबी समाज द्वारा विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, सीनियर डिप्टी मेयर देवेन्द्र चौधरी, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, चेयरमैन अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पार्षद अजय बैंसला, मंडल अध्यक्ष चौ. प्रवीण गर्ग, विनोद भाटी आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं पंजाबी नेता सुभाष आहूजा, पंजाबी सभा के दासराम आर्य, दिनेश छाबड़ा, हंस आहूजा, चुन्नीलाल चोपड़ा, टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), शंटी मल्होत्रा, स. कुलदीप सिंह साहनी, यश बब्बर, सैक्टर-19 आरडब्लयूए के संयुक्त सचिव सुनील नन्द्राजोग, विद्या भूषण आर्य ने श्री गुर्जर का फूल मालाओं व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
पार्षद सुभाष आहूजा, टोनी पहलवान, स. कुलदीप सिंह साहनी व शंटी मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों होडल में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को पाकिस्तानी कहकर समस्त पंजाबी समाज का अपमान किया है। सभा में अन्य के अलावा अनिल धर, भारत भूषण आर्य, मुकेश बंसल, सीनियर सिटीजन एसो. सैक्टर-19 के प्रधान जेएम शर्मा, सतीश ठक्कर, आरडब्ल्यूए के प्रधान दिनेश गर्ग, समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश गोयल, देवेन्द्र सैनी, स. जरमेज सिंह, नेत्रपाल पहलवान पूर्व हिन्द केसरी, यशपाल गांधी, पप्पू वर्मा, राजू मिगलानी, लोकनाथ मिगलानी, सुरेन्द्र वधवा, धर्म बरेजा, विश्वजीत सिंह यादव, तेजेन्द्र सिंह चड्ढा, सर्वजीत सिंह चौहान, अमित भल्ला, संजय खण्डेलवाल, सचिन शर्मा, टीटू मटके वाला, सतीश आहूजा, अशोक रखेजा सहित सैक्टर-19 वासी मौजूद थे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: