Saturday 12 September 2020

गांवों को नगर निगम में शामिल करने से समस्या बढेंगी ‌: एसडी त्यागी



फरीदाबाद, 12 सितंबर (Repco News)। हिंद मजदूर सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एस डी त्यागी ने फरीदाबाद के क‌ई गांवों को नगर निगम में शामिल करने के सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे इन गांवों में समस्याएं बढ़ेगी, क्योंकि वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के ही क‌ई ईलाको की स्थिति बदतर बनी हुई है।

श्री त्यागी के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि केवल टैक्स वसूली के लिए क्षेत्रफ़ल बढ़ाया जा रहा है और सुविधा के नाम पर कुछ नहीं होगा। 

श्री यादव के अनुसार आज फरीदाबाद में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, सड़कों की हालत खराब है, बिजली के लम्बे लम्बे कट लगते हैं, समस्याओं को कोई सुनने वाले नहीं है।  ऐसे में न‌ए गाँवों को नगर निगम में शामिल कर गांववासियों के समक्ष समस्याएं बढ़ाने वाला कदम हो सकता है क्योंकि वर्तमान में पंचायतें कम से कम जवाबदेह तो है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: