Sunday 25 October 2020

डॉ. पुनीता हसीजा निर्वारोध आईएमए प्रदेश अध्यक्ष (2022) चुनी गईं



फरीदाबाद 25 अक्तूबर (Repco News)। हरियाणा प्रदेश आई एम ए इलेक्शन कमीशन द्वारा प्रकाशित लिस्ट में

डॉक्टर पुनीता हसीजा को 2022 के लिए हरियाणा प्रदेश आईएमए की प्रधान के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है।

 इसके अलावा डॉ सुरेश अरोड़ा 2021 के लिए सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव चुने गए हैं ।

हरियाणा प्रदेश आई एम ए के चुनाव के 2021 के लिए फरीदाबाद से अन्य पदाधिकारी डॉ अजय कपूर ज्वाइंट सेक्रेट्री, डॉक्टर कामना बक्शी असिस्टेंट सेक्रेटरी, डॉ राकेश कपूर प्रोपेगेंडा  सेक्रेट्री, डॉक्टर अश्वनी वधावन अल्टरनेट सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव, डॉक्टर नरेंद्र घई काउंसिल मेंबर आई एम ए ए एम एस होंगे।

इस मौके पर सभी आई एम ए मेंबर्स ने उनको बधाई दी। डॉक्टर राजन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉक्टर करण पुनिया प्रदेश अध्यक्ष 2021 व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रभाकर शर्मा ने भी उनको बधाई दी है ।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: