Monday 1 February 2021

जत्थेदार स. आत्मा सिंह की पत्नी का देहांत, अंतिम संस्कार 1 फरवरी को 5:30 बजे



फरीदाबाद, 1 फरवरी (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। गुरुद्वारा पंजाबी कॉलोनी फरीदाबाद के जत्थेदार स. आत्मा सिंह   की धर्मपत्नी व स. हरिंदर सिंह काका की माता सरदारनी सुरेंद्र कौर का स्वर्गवास आज दिनांक 1 फरवरी 2020 को हो गया।

सरदारनी सुरेंद्र कौर हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रही थी और मेट्रो अस्पताल में दाखिल थी। गुरु घर को समर्पित परिवार से संबंध रखने वाली सरदारनी सुरेंद्र कौर अंतिम समय तक गुरु साहेब की शिक्षाओं के अनुरूप तत्पर रही।

उल्लेखनीय है कि जत्थेदार आत्मा सिंह क्षेत्र में सिक्ख गतिविधियों में तत्पर और सक्रिय रहने वाले व्यक्तित्व हैं।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव स. रविंदर सिंह राणा के अनुसार सरदारनी सुरिंदर कौर के निधन सिंह ना केवल जत्थेदार आत्मा सिंह के परिवार को ही नहीं बल्कि सिक्ख समाज को ऐसी क्षति हुई है जो पूरी नहीं हो पाएगी।

सरदारनी सुरिंदर कौर की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मकान नंबर 1480 जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद से शाम 5:30 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार श्मशान घाट न्यू जनता कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद पर किया जाएगा।

रैपको न्यूज़ परिवार सरदारनी सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता है। अकाल पुरख के समक्ष अरदास है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और सरदार आत्मा सिंह के परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: