फरीदाबाद, 20 फ़रवरी (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। आग लगने के कारण बंद हुए नीलम फ्लाईओवर को आज खोल दिया गया।
नीलम पुल के खुलने से जहां आम जनता को काफी राहत मिली है, वहीं यातायात संबंधी समस्या का समाधान होने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
इससे पूर्व नगर निगम प्रशासन द्वारा यह संकेत दिया गया था कि शनिवार को देर रात्रि तक नीलम पुल आरंभ कर दिया जाएगा।
नीलम पुल आरंभ होने से पूर्व स्थानीय पार्षद सरदार जसवंत सिंह व उनकी टीम मौके पर देखी गई।
सरदार जसवंत सिंह ने नीलम पुल आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे निश्चित रूप से सभी वर्गों को काफी राहत मिलेगी।
सरब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रविंदर सिंह राणा ने भी नीलम पुल आरंभ होने का स्वागत करते हुए इसके लिए जिला प्रशासन व नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
0 comments: