Wednesday 5 May 2021

अकाली दल नेता व समाजसेवी स. सुरजीत सिंह ओबराय का स्वर्गवास, अन्त्येष्टी 6 को



फरीदाबाद 5 म‌ई (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के उपप्रधान व समाजसेवी जत्थेदार सुरजीत सिंह ओबराय (917 सैक्टर 9 ) का आज यहां निधन हो गया।

स. सुरजीत सिंह ओबराय कोरोना संक्रमित हो ग‌ए थे।

स. सुरजीत सिंह ओबराय अपने पीछे अपनी पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स. सुरजीत सिंह ओबराय सिक्ख गतिविधियों के साथ-साथ मानव सेवा के कार्यों में अन्तिम समय तक जुटे रहे।

स. सुरजीत सिंह ओबराय का अन्तिम संस्कार कोविड मानकों के अनुरूप 6 म‌ई 2021 को प्रातः 9 बजे अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविंद्र सिंह राणा ने स. सुरजीत सिंह ओबराय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज व पंथ को एक बड़ा नुक़सान हुआ है।

रैपको न्यूज़ परिवार स. सुरजीत सिंह ओबराय के निधन पर दुख व्यक्त करता है। स. सुरजीत सिंह ओबराय के रैपको परिवार के साथ काफी निकटम संबंध थे, उनके निधन से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और  परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

1 comment: