Thursday 20 May 2021

सरबजीत सिंह पंजाबी सेवा दल (रजि) के न‌ए प्रधान, नरेंद्र सिंह कंग को पुनः महासचिव की जिम्मेवारी


फरीदाबाद,15 म‌ई। स. सरबजीत सिंह को क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक संगठन पंजाबी सेवादल फरीदाबाद के प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 

यहां पंजाबी सेवादल की कार्यकारिणी की बैठक में स. सरबजीत सिंह के नाम का प्रस्ताव स. काले सिंह सलूजा ने किया, जिसका समर्थन स. हरभजन सिंह व स. डी पी सिंह ने की, जिस पर उपस्थितजनो ने सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया।

बैठक में एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग को पुनः महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके नाम का प्रस्ताव स. हरभजन सिंह ने की जिसका समर्थन स. दलजीत सिंह सभरवाल ने किया।

बैठक में प्रधान सरबजीत सिंह को अधिकार दिया गया कि वे अपनी टीम का गठन करें। 

तदोपरांत स. सरबजीत सिंह ने समस्त उपस्थितजनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पंजाबी सेवादल के सिद्धांतों के अनुरूप सभी को साथ लेकर मानव सेवा, समाज कल्याण व पर्यावरण हित में कार्य करेंगे।

पंजाबी सेवा दल के संरक्षक सरदार रविंद्र सिंह राणा ने नई टीम को गुरुघर का सरोपा डाल सम्मानित किया। आपने न‌ई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्ति की कि नई टीम सेवा भाव के सिद्धांतों के अनुरूप नई उपलब्धियां अर्जित करेगी।

इस अवसर पर सरदार हरभजन सिंह, सरदार काले सिंह सलूजा, प्रवीण कुमार बॉबी, डीपी सिंह, चरणदीप सिंह, दलजीत सिंह, दीपेन्द्र सिंह की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: