उल्लेखनीय है सरदारनी शरण कौर भाटिया का अन्तिम संस्कार शमशान घाट जनता कालोनी (बाबा दीप सिंह चौक के निकट) में किया गया था। उनकी अन्तिम यात्रा में फरीदाबाद सहित विभिन्न स्थानों से आए सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। गुरु घर की सेवा में समर्पित सरदारनी शरण कौर भाटिया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति सरदार मोहन सिंह भाटिया तो सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर तो हैं ही साथ ही उनके पुत्र रणजीत सिंह भाटिया व गुरचरण सिंह भाटिया जी (चन्नी) भी पारिवारिक संस्कारो के अनुरूप समाजसेवा के कार्यों में काफी सक्रिय हैं।
रैपको न्यूज़ परिवार सरदारनी शरण कौर भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त करता है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।
0 comments: