Friday 16 September 2022

बडख़ल विस में सीवरेज संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भारत अरोड़ा ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन


फरीदाबाद, 16 सितम्बर (रैपको न्यूज़)। शहर  में सीवरेज एवं जलभराव की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम संयुक्त आयुक्त गौरव आंतिल से मिला और उनको शहर की मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया। इस बाबत एक ज्ञापन भी उन्होंने संयुक्त आयुक्त को सौंपा जिसके माध्यम से लोगों की पीड़ा का व्याख्यान किया। उन्होंने बताया कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के एरिया एनआईटी 1, 2, 3, 4, 5, एसजीएम नगर, बडख़ल, भांखरी, अनखीर आदि में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कहा गया है कि अब तो हालात यह हो चुके हैं कि लोगों के घरों तक में सीवरेज का पानी घुस रहा है। 

श्री अरोड़ा ने कहा कि सरकार शहर में विकास के दावे कर रही है और चहुंमुंखी विकास की बात की जा रही है, मगर निगम के पास सीवर का पानी खाली कराने के लिए सुपर सॉकर मशीन तक भी नहीं है। उन्होंने बताया कि बडख़ल विधानसभा के एनआईटी एरिया में सीवर के टूटे ढक्कनों को लेकर उन्होंने पहले भी निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा था और आज फिर शहर की मुख्य समस्या सीवर ओवरफ्लो एवं टूटे मैनहोल के ढक्कनों को लेकर जाइंट कमिश्नर से मिले हैं। भारत अरोड़ा ने कहा कि शहर के दयनीय हालातों के लिए निगम के अधिकारी नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक, केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। 

जाइंट कमिश्नर गौरव आंतिल ने कहा कि जल्द ही शहर के टूटे हुए ढक्कनों को बदलने के लिए नए ढक्कनों का आर्डर दिया जा चुका है और बहुत जल्द ही शहर में सीवर जाम की समस्या का समाधान किया जायेगा।  इस मौके पर उनके साथ नेहरू ग्राउंड से गोल्डी भाटिया, जे ब्लॉक से प्रदीप घई, 1 ई विडहोम से जितेंद्र अरोड़ा, 1 बी ब्लॉक से गुरमुख नागपाल एवं पदम कुमार मौजूद रहे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: