Monday 17 October 2022

पेंशनर्स की मांगो के समर्थन में संघर्ष जारी रखेगा हरियाणा स्टेट पैनशनरज समाज


फरीदाबाद, 17 अक्टूबर (रैपको न्यूज़)। हरियाणा स्टेट पैनशनरज समाज फरीदाबाद सम्बन्धित आल इंडिया स्टेट पैनशनरज फेडरेशन  ( रजिस्ट्रेशन नंबर 1020 ) की मीटिंग 16 अक्टूबर को श्री एस. एस. बांगा प्रधान की अध्यक्षता में   सैक्टर-19 फरीदाबाद में हुई। इस बैठक में पैनशनरज की मांगों 65 , 70, 75  वर्ष  की आयु  पर  10 , 15, 20% पैंशन बढोतरी, कम्युनिटी  समय 15 से 10 साल करने, कैशलेस मैडिकल सुविधा सभी बीमारियो के लिए, फैमिली पैनशनरज को एल टी सी, मैडिकल  भता 1000 रू से बढ़ा कर  3000 रू महीना  करना, पुरानी पैन्शन स्कीम लागू करना, कोरोना के 18 महीने के महंगाई भते का बकाया   सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार 6% व्याज के साथ देना, पैनशनरज का आयकर खत्म करना, केंद्र  सरकार की तरह मांगो की बातचीत के लिए सरकार, पैनशनरज के साथ जवाएंट कमेटी बनाने के लिए हरियाणा सरकार से प्रार्थना की गई है। इन मांगो को मनवाने के लिए हरियाणा के सभी जिलों के डी सी कार्यालयों पर जोरदार  धरना  प्रदर्शन किए गए हैं।

मागें न मानने पर सरकार के खिलाफ हरियाणा  की सभी कर्मचारी व पैनशनरज एसोसिएशन ने  मिल कर सांझा मोर्चा जो जींद में  12 अक्टूबर की मीटिंग में बनाया है, जो सभी मिलकर करनाल में मुख्यमंत्री के शहर में जोरदार संघर्ष धरना  व प्रदर्शन किया जाएगा। 1-11-2022 को हिसार में भी पुरानी पैनशन बहाली संघर्ष समिति के साथ थरना  प्रदर्शन किया जाएगा । 

पैनशनरज की मांगों को लागू करने के लिए अभी 10 ओर 13 अक्टूबर 2022 में हिमाचल और गुजरात सरकार ने चुनाव अवसर पर आदेश किया है । हरियाणा स्टेट पैनशनरज समाज फरीदाबाद सम्बन्धित आल इंडिया पैनशनरज फेडरेशन  ( रजिस्ट्रेशन नंबर 1020 ) के सभी पैनशनरज ने स्वागत किया हैं। इस मीटिंग में सभी पैनशनरज को मिठाई  खिला कर खुशी मनाई गई।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: