Monday 29 April 2019

रमणीक प्रभाकर को कर्म रत्न अवार्ड



फरीदाबाद। इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने रमणीक प्रभाकर, महासचिव मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद को कर्म रत्न अवार्ड के लिए चयन किया है। अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) को महोत्सव कार्यक्रम में रमणीक प्रभाकर को कर्म रत्न अभिनन्दन पत्र नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के आर्शीवाद के साथ मेॅडल,शॉल,नेपाल राष्ट्र की टोपी व बैज  भेंट किया जाएगा। पूर्व राजदूत श्यामानन्द सुमन नेपाल सरकार ने बताया कि भारत-नेपाल सरकार के बहुआयामी संबधों पर चयनित प्रतिभा भारत को विश्व की सर्वोच्च महाशक्ति बनाकर एक आर्दश राष्ट्र के रूप में देखने पर एवं अपनी आने वाली पीढिय़ों को एक परम शक्तिमान एवं परम वैभवशाली भारत देकर जाना चाहते है। भारत के परिपेक्ष्य में पवित्र भावना का समादर करते हुए चयन किया है। चयन प्रतिभा का अभिनन्दन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि,क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के कर कमलो द्वारा भेंट किया जाएगा। 
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: