Tuesday 23 July 2019

पंजाबी सेवादल ने दूसरे चरण में लगाए पौधे


फरीदाबाद (रैपको न्यूज़ प्रतिनिधि)। फरीदाबाद नगर निगम पार्षद स० जसवंत सिंह व शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान स० रविन्द्र सिंह राणा ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे पौधारोपण जैसे पुनीत यज्ञ में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें।
यहां  पंजाबी सेवादल द्वारा ५जी ब्लाक में पौधारोपण के दूसरे चरण में पौधे लगाते हुए स० जसवंत सिंह व स० राणा ने कहा कि पौधारोपण वास्तव में पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यही सभी धर्मों, पंथों का सार है।
पंजाबी सेवा दल के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि सेवादल द्वारा 550 पौधे लगाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ा जा रहा है और इस संबंध में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्षेत्रवासियों का सहयोग संगठन को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है।
पंजाबी सेवादल के महासचिव स० नरिन्द्र सिंह कंग ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि पौधारोपण वास्तव में मानवता की सेवा की ओर एक प्रभावी कदम है और इस हेतु सभी वर्गों को अपना योगदान देना चाहिए।
स० नरिन्द्र सिंह कंग ने पंजाबी सेवादल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किये जा रहे सहयोग की मुक्तकंठ से सराहना करते कहा कि टीम भावना के बिना इस प्रोजैक्ट में सफलता संभव नहीं है।
समाजसेवी एवं पंजाबी सेवादल के संयुक्त सचिव सतीश कुमार अरोड़ा ने जानकारी दी कि पहले चरण में जो पौधे लगाए गए थे क्षेत्रवासियों के सहयोग से उन्हें पानी व खाद दी गई है।
इस अवसर पर सर्वश्री महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, जगमोहन सिंह, काला सिंह, डी पी सिंह, गुरमीत सिंह, सेवक सिंह, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, दीपेंद्र सिंह रजनीकर, चरणजीत सिंह, जसविंद्र सिंह ने भी पौधारोपण किया।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: