Friday 5 June 2020

मिशन जागृति की महिला शाखा ने मास्क और साबुन बाटें और जागरूक किया


फरीदाबाद 5 जून। मिशन जागृति की महिला टीम ने जागते रहो जगाते रहो अभियान के तहत  सेक्टर 2 बल्लभगढ़ में 200 मास्क और साबुन बाटे। सुश्री सुनीता रानी, संगीता नेगी ,लता सिंगला, अरुणा चौधरी, सुष्मिता भौमिक ने प्रवासी मजदूरो  को कोरोना महामारी के लिए जागरूक किया और  साबुन और मास्क बांटे। 
इस अवसर पर सुनीता रानी और संगीता नेगी ने मजदूरो को उनके घरो मे जाकर जागरूक किया कि किस प्रकार उनको खुद को सुरक्षित रख कर काम करना है। लता सिंगला और अरुणा चौधरी ने बताया कि मिशन जागृति की महिला शाखा के द्वारा लगातार लोगो को हमारे जागते रहो जगाते रहो अभियान के साथ जोड़ कर काम किया जा रहा है। सुष्मिता भौमिक ने कहा कि ये लड़ाई लंबी चलेगी और इसमे मिशन जागृति का हर एक स्वयं सेवक निस्वार्थ भाव से बिना रुके प्रशासन के नियमो पालन करते हुए सेवा करते रहेंगे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: