
फरीदाबाद 7 सितंबर (Repco News)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एनएच 1 की आगामी कार्यकाल की कार्यकारिणी घोषणा की गई है।
यहां गुरुद्वारा परिसर में संगत के सम्मुख प्रधान सरदार मंजीत सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में गुरुघर की मर्यादा के अनुरूप नई कमेटी द्वारा पंथ के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।
नई घोषणा के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मंजीत सिंह प्रधान व महासचिव मास्टर अवतार सिंह के साथ श्री हरीश गुलाटी, स. जगपाल सिंह (पिंटू), स. अवतार सिंह, स. बलजीत सिंह, स. चरणजीत सिंह (काले), सुरेंद्र सिंह (टीनू), स. रविंद्र सिंह, स. मनमोहन सिंह, स. जितेंद्र सिंह, स. गुरविंदर सिंह, स. हरि सिंह खालसा, स. इन्द्रजीत सिंह नरुला, स. नौनिहाल सिंह, स. दविन्द्र सिंह (रिंकू) को सेवा की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर गुरुघर की सेवा में तत्पर रहने वाले लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रविंद्र सिंह राणा, ऑल इंडिया बन्नू बिरादरी के पूर्व प्रधान सरदार बहादुर सिंह सभरवाल, पंजाबी सेवा दल के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
0 comments: