Monday 7 September 2020

रंग ला रही है आम आदमी पार्टी द्वारा जन समूह को साथ जोड़ने की मुहिम



फरीदाबाद, 7 सितंबर (Repco News)।आम आदमी पार्टी द्वारा जन समूह को साथ जोड़ने की मुहिम रंग लाने लगी है।

पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाने से स्थानीय नागरिक अपनी जांच करवा रहे है वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से  संवाद के माध्यम से जुड़ भी रहे है।

बड़खल विधानसभा अध्यक्ष श्री तेजवंत सिंह बिट्टू जहां एक ओर  स्वयं बूथ स्तर पर लोगो को जांच में सहायता करते देखे गए, वहीं आमजन को पार्टी के संदेशों एवम् विचार धारा से जोड़ने का सफल  प्रयास करते देखे गए।

स. बिट्टू बड़खल विधानसभा के सभी क्षेत्रों जैसे एन आई टी 1,2,3,4,5 के इलाकों के साथ साथ सेक्टर 21, अनगपुर,शिव दुर्गा विहार , लकड़पुर,बड़खल गांव,संजय कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समस्याओं पर लोगो से विचार विमर्श करते उनके निदान हेतु कार्य करते देखे गए जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री बिट्टू का परिवार सदैव सेवा,सहयोग एवम् आम हित के कार्यों के कारण अपनी विशेष पहचान है।श्री बिट्टू के पिता  स्वर्गीय सरदार कल्याण सिंह लोकहित के कार्यों एवम् भाई उजागर सिंह द्वारा जरूरतमंद लोगो की सेवा के कारण उनके परिवार को जाना जाता है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: