फरीदाबाद 8 सितंबर (Repco News)।पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 ने 7 सितंबर 2020 को रात्रि 2:00 बजे भीकम कॉलोनी से सट्टा खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों अनुसार क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी विमल को गुप्त सुत्रों से सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति भीकम कॉलोनी के अपने घर में जुआ खिला रहा है। उच्च अधिकारियो के दिशानिर्देश अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने रात को छापे मारी कर सट्टा खेल रहे 7 लोगो को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक, मनीष, प्रिंस, अजीत, आकाश, राजू, विजेंद्र सिंह शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच द्वारा सभी 7 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की गई।
0 comments: