Wednesday 21 October 2020

सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर महेंद्र नागपाल जी का स्वर्गवास, अंतिम संस्कार बुधवार 21 अक्टूबर को



फरीदाबाद, 21 अक्तूबर (Repco News)। फरीदाबाद में समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रतिष्ठित कार्यकर्ता महेंद्र नागपाल का यहां स्वर्गवास हो गया। स्वर्गीय नागपाल अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।स्व. नागपाल के पुत्र श्री राजी नागपाल के अनुसार  स्व. महेंद्र नागपाल की अन्तिम यात्रा 21 अक्तूबर 2020 को 1 बजे उनके निवास 188 सैक्टर 15A से चल कर  शिव मंदिर  एक सी ब्लाक से सैक्टर 22. शमशान घाट के लिए समय 1:30 बजे पंहुचेगी। बिरादरी यहीं उनके निवास स्थान 188 सैक्टर 15A पर बैठी है।

उल्लेखनीय है श्री महेंद्र नागपाल अंतिम समय तक समाजसेवा व धार्मिक गतिविधियों के प्रति तत्पर रहें। सेवा के यह संस्कार व समर्पण भाव उनके पुत्रों में भी बने हुए हैं।

रैपको न्यूज़ परिवार के साथ श्री महेंद्र नागपाल परिवार के विशेष सौहार्द संबंध रहे है। उनके निधन से रैपको न्यूज़ दैनिक ने अपना एक करीबी शुभचिंतक खो दिया। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और नागपाल परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

1 comment:

  1. *बहुत दुखद, हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।*
    ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति देवें और आप सभी परिवारजनों को गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
    पूरी बिरादरी भाटिया सेवक समाज, बन्नुवाल बिरादरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आप दिग्गज साथी थे और आप सदैव हम सभी का मार्ग प्रशस्त करते थे।
    🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
    हम अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।
    ओउम् शान्ति! शान्ति!! शान्ति!!!
    विकास भाटिया।
    आर्य समाज मंदिर नं-4,
    दधीचि देहदान समिति, फरीदाबाद।
    9911674346

    ReplyDelete