Monday 9 November 2020

राजेश भाटिया सर्वसम्मति से बन्नुवाल बिरादरी फरीदाबाद के प्रधान चुने गए



फरीदाबाद, 9 नवंबर (Repco News)। बन्नुवाल बिरादरी फरीदाबाद की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन पीर जगन्नाथ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में श्री राजेश भाटिया को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। 

इस मौके पर संस्था के सरपरस्त पीर श्री जगन्नाथ ने सदस्यों को संबोधित करते कहा की संस्था का मुख्य ध्येय बिरादरी के सभी सदस्यों एवम् समाज में  बेहतर समन्वय बनाने का है, जिसके लिए समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


आपने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधान श्री राजेश भाटिया के कार्यकाल में भविष्य में भी संस्था द्वारा समाज में धार्मिक एवम् सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान राजेश भाटिया ने उपस्थित सरपरस्त तथा कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा बिरादरी तथा समाज के हित में कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

श्री भाटिया ने उपस्थित सदस्यों एवं महानुभावों का धन्यवाद करते कहा कि संस्था जरूरतमंद लोगो की सहायता हेतु भविष्य में प्रयासरत रहेगी।

श्री भाटिया ने कहा कि संस्था धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

इस मौके पर सर्वश्री मोहन सिंह भाटिया, बहादुर सिंह सभरवाल,  कंवल खत्री, बी.डी .भाटिया, आनंद कांत भाटिया, गुलशन भाटिया, राजीव कालरा, सतपाल सिंह पाले, बब्बू भाटिया, अजय नाथ, मंजीत सिंह , अनिल भाटिया, प्रदीप खत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: