Tuesday 31 August 2021

धूमधाम से मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्मदिवस


फरीदाबाद, 31अगस्त। श्री राम मंदिर 5 एन ब्लॉक में भगवान कृष्ण का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए। मंदिर संस्थान के प्रधान गौरव कथूरिया ने भक्तों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंदिर में कई झांकियां भी बनाई गई। इस मौके पर प्रधान गौरव कथूरिया और सुमित कथूरिया ने वार्ड नंबर 11 पार्षद मनोज नासवा को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और साथ भाजपा जिला सह सयोजक कमल चांदना, नरेश दरगन का  स्वागत किया गया। 

इस मौके पर सुनील शर्मा, किटी, संदीप, अमित, सन्नी, वरुण, लोहित, विक्की, मोनू, देवेंदर भी उपस्थित थे।हनुमान मंदिर नंबर 2 और नंबर 1 सी ब्लॉक में पार्षद मनोज नासवा ने कई मंदिरो में भ्रमण किया गया। मंदिरो में आए हुए भक्तो को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पार्षद मनोज नासवा ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र की जनता को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

 इस अवसर पर मनोज नासवा ने कहा कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का मानव-जीवन में युगों-युगों से विशेष महत्व रहा है। श्रीकृष्ण का चरित्र हमें लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा देता है। गीता में उन्होंने स्वयं कहा है कि 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' अर्थात व्यक्ति को मात्र कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। प्रधान गौरव कथूरिया ने कहा कि सुबह से भक्तों का मंदिर में पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए तथा आरती में हिस्सा लिया। प्रधान गौरव कथूरिया ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने अथक मेहनत से भगवान कृष्ण के साथ साथ अन्य झांकियां तैयार की। इस अवसर पर मंदिर में कई सुंदर झांकियों का निर्माण किया गया था। इस दौरान भक्तों को विशेष तौर पर चूरी का प्रसाद भी बांटा गया।

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में जवाहर कॉलोनी श्री राम मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधान राम जुनेजा ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन चरित्र अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। प्रधान राम जुनेजा ने भाजपा नागंला मंडल अध्यक्ष कविंदर चौधरी और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा को शाल और फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया I  राम जुनेजा ने बताया कि मंदिर में सुन्दर झांकिया बनाई गई थी और भाजपा नागंला मंडल अध्यक्ष कविंदर चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और पूजा अर्चना की और सुंदर झांकियों के साथ राधा कृष्ण की वेशभूषा में तैयार हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: