Friday 10 December 2021

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में बल्लभगढ़ से मेघा सफाई अभियान की गई शुरुआत


बल्लभगढ़,10 दिसम्बर (रैपको न्यूज़)। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार प्रातः बल्लबगढ के सिविल रेस्ट हाउस में रहडे वितरण का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कूड़ा कचरा उठाने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से दान की 50 रेहड़े एमसीएफ को दिए। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का बल्लभगढ़ देखो जहाँ सिर्फ गड्ढे ओर गंदगी के अंबार दिखाई देते थे।  आज 2021 का बल्लभगढ़ देखो  जहाँ बल्लभगढ़ विधानसभा में शिक्षा में सरकार द्वारा करोड़ो खर्च किये गए है। यही नही सड़कों व सीवर लाइन के साथ साथ जगमग लाइटें भी शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जब शहर होगा स्वच्छ तो बीमारियां भी रहेंगी दूर होंगी।

 उन्होंने कहा कि ये रहड़े शहर के अलग- अलग हिस्सो में फैलने वाली गंदगी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक उठाकर ले जाने का काम करेंगे।  उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने आसपास सफाई व्यवस्था का ख्याल रखें। तभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री मनोहरलाल के स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा होगा।

 तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के कल्पना चावला सिटी पार्क में बनाई जा रही लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में लोगों द्वारा उठाई गई मांग पर पार्क के अंदर पुलिस पोस्ट बनाने की भी घोषणा की। 

 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पार्क में पुलिस पोस्ट बनाई जाएगी। 

  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा सिटी पार्क के पास मेट्रो स्टेशन और पार्क में आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आदर्श नगर थाने के अंतर्गत यह पुलिस पोस्ट बनाई जाएगी। 

  इस मौके पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,बल्लभगढ़ सीएम विंडो कोऑर्डिनेटर पारस जैन ,पार्षद दीपक यादव ,

पार्षद हरप्रसाद गोड़, बुद्धा सैनी ,राकेश गुर्जर ,लखन बेनीवाल, योगेश शर्मा, प्रेम खट्टर ,गजेंद्र वैष्णव ,बिल्लूपहलवान,जगत भूरा, कैलाश वशिष्ठ, अम्बिका शर्मा, सुषमा यादव, रोशनलाल छाबड़ा, राजेश यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: