Monday 11 December 2023

सरदार अवतार सिंह खुराना का निधन, अन्तिम अरदास 12 दिसंबर को


फरीदाबाद 11 दिसंबर (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। सरब गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 के पूर्व प्रधान सरदार अवतार सिंह खुराना सिंह का गत दिवस यहां देहांत हो गया। 

सरदार अवतार सिंह खुराना अपने जीवन के अंतिम समय तक सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।

 सरदार अवतार सिंह खुराना का अंतिम संस्कार अजरौदी शमशान घाट पर किया गया। 

 फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार रविंद्र सिंह राणा ने सरदार अवतार सिंह खुराना के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके देहांत से सरब गुरुद्वारा कमेटी को तो क्षति हुई ही है वहीं समाज ने भी सामाजिक कार्यों में तत्पर एक सक्रिय व्यक्तित्व खो दिया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 प्रबन्धक कमेटी की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी व महासचिव स. गुरिन्द्र सिंह आहूजा ने भी सरदार अवतार सिंह खुराना के निधन पर शोक व्यक्त करते इसे सामाजिक क्षति बताया है। 

रैपको न्यूज़ परिवार सरदार अवतार सिंह खुराना के निधन पर दुख व्यक्त करता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

सरदार अवतार सिंह खुराना की अन्तिम अरदास मंगलवार 12 दिसंबर 2023 को सांय 3 से 4 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 फरीदाबाद में होगी।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: