Tuesday 20 February 2024

सरदार महेन्द्र सिंह आहूजा का निधन, अन्तिम संस्कार आज 20 फरवरी 2024 को


फरीदाबाद 20 फरवरी (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 की प्रबंधन समिति के कार्यकारिणी सदस्य सरदार महेन्द्र सिंह आहूजा का यहां देहांत हो गया। 

सरदार महेन्द्र सिंह आहूजा अंतिम समय तक गुरु घर की सेवा में समर्पित रहे।

 सरदार महेन्द्र सिंह आहूजा का अंतिम संस्कार अजरौदी शमशान घाट पर आज 20 फरवरी 2024 को दोपहर 1 बजे अजरौदी श्मशान घाट पर किया जाएगा।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 प्रबन्धक कमेटी की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी व महासचिव स. गुरिन्द्र सिंह आहूजा ने सरदार महेन्द्र सिंह आहूजा के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा है कि उनके देहांत से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को तो क्षति हुई ही है वहीं समाज ने भी सामाजिक कार्यों में तत्पर एक सक्रिय व्यक्तित्व खो दिया।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार रविंद्र सिंह राणा ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

रैपको न्यूज़ परिवार सरदार महेन्द्र सिंह आहूजा के निधन पर दुख व्यक्त करता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: