Sunday 16 May 2021

ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदान्ती के निधन से फरीदाबाद में शोक की लहर, धार्मिक, सामाजिक प्रतिनिधियों ने जताया दुख


फरीदाबाद, 15 म‌ई (रैपको न्यूज़)। श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जोगिंदर सिंह जी वेदान्ती के देहांत की सूचना के साथ ही फरीदाबाद में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सरब गुरुद्वारा कमेटी फरीदाबाद के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा ने जत्थेदार जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा है कि वास्तव में यह सिख पंथ के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। 

स. राणा के अनुसार वेदांती जी से समय समय पर उन्हें जो सीखने को मिला वह वास्तव में उनका सौभाग्य रहा।

एन एच एक गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा के सरदार मंजीत सिंह, स. जगपाल सिंह पिंटु, काले सिंह, राजू, टीनू, रविन्द्र सिंह ने वेदांती जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि एक महान विचारधारा का पोषक चला गया।

गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 15 की प्रधान सरदारनी राणा भट्टी, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह ने कहा है कि पंथ ने एक महान विद्वान खो दिया।

गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 9 के  स. दविन्दर सिंह चग्गर, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 7 के त्रिलोक सिंह विरदी, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 16 के चरण सिंह जौहर, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा जवाहर कॉलोनी के कुलवंत सिंह, आत्मा सिंह, इंदर सिंह, सतपाल सिंह, गुरुद्वारा पंचायती 3 सी के स. इन्द्रजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रीतम सिंह भाटिया, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा डबुआ कॉलोनी के जगदीश भोगल, अमरीक सिंह, जल्लौर सिंह, सतवन्त सिंह,  फरीदाबाद नगर निगम पार्षद स. जसवंत सिंह, भाटिया सेवक समाज के स. मोहन सिंह भाटिया, बी डी भाटिया, पंजाबी सेवा दल के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग, हरभजन सिंह, सरबजीत सिंह, चरणजीत सिंह, काले सिंह सलूजा, जगमोहन सिंह, दलजीत सिंह, डी पी सिंह, प्रवीण कुमार, विजय मेहरा, दीपेन्द्र सिंह, समाजसेवी गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह सोनू, हरजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री पोथीमाला से अशोक खत्री, जोगिंदर सिंह, बी एस सभरवाल, गुरुद्वारा नौरंग पंचायती के अशोक कुमार, गुरचरण सिंह, गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब सेंट्रल ग्रीन फरीदाबाद के इन्द्रजीत सिंह राजा, महेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह गोल्डी, हरबंस काले सिंह, बरकत सिंह, पी पी सिंह, हरजीत सिंह, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 37 के एच पी एस भाटिया, हरजीत सिंह, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 55 के स. सरबजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, जसतिन्द्र सिंह, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सैक्टर 22 के स. जे. एस. बारिया, गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा ग्रीन फील्ड कालोनी के स. जसविंदर सिंह, स. बी पी सिंह ने भी जत्थेदार जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: