Wednesday 26 April 2023

स. प्रकाश सिंह बादल के निधन से फरीदाबाद में भी शोक की लहर, धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने किया दुख व्यक्त


फरीदाबाद, 26 अप्रैल (रैपको न्यूज़)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के निधन के समाचार के साथ ही फरीदाबाद में भी शोक की लहर देखी गई। फरीदाबाद में कार्यरत विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों व गुरूद्वारा प्रबन्धन से जुड़ी शख्सियतों ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा हैै कि वास्तव में देश व समाज ने एक समर्पित व्यक्तित्व खो दिया।

फरीदाबाद सरब गुरूद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुएए कहा है कि वे सभी को अपना बना लेेते थे और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ही नही बल्कि आम जन मानस की आवाज उठाने में तत्पर थे। स. राणा के अनुसार स. बादल का निधन ऐसा नुकसान है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।

गुरूद्वारा सिंह सभा सैक्टर 15 प्रबन्धन समिति की प्रधान सरदारनी राणा भट्टी, महासचिव गुरिन्द्र सिंह आहूजा, कोषाध्यक्ष नवजीत सिंह बिन्द्रा ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन को राष्ट्र के लिए क्षति बताया है। 

सरदारनी राणा भट्टी के अनुसार एक राजनेता के रूप में ही नही समाज सेवा व मानवहितैषी कार्याें में लिए स. बादल को सदैव याद रखा जाएगा। आपने कहा है कि 5 बार मुख्यमंत्री के रूप में स. प्रकाश सिंह बादल ने जो पहचान बनार्ई वह आने वाली पीढ़ी के लिए सदैव एक प्रेरणा रहेगी।

गुरूद्वारा सिंह सभा एन एच 1 प्रबन्धन समिति के प्रधान स. मंजीत सिंह चावला, उपप्रधान चरणजीत सिंह काले, सुरेन्द्र सिंह टीनू ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से राजनीतिक क्षितीज में जो स्थान रिक्क्त हुआ है उसे कभी नहीं भरा जा सकेगा।

गुरूद्वारा सिंह सभा सैक्टर 55 के स. सरबजीत सिंह बंसल ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा हैै कि हमने एक संघर्षशील नेता खो दिया।

आल इंडिया बन्नूवाल बिरादरी के पूर्व प्रधान स. बहादर सिंह सभ्रवाल ने स. प्रकाश सिंह बादल का एक नीतिवान व कर्मठ नेता बताते कहा है कि उनका निधन एक बड़ा नुकसान है।

फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद स. जसवन्त सिंह ने कहा है कि स. प्रकाश सिंह बादल सभी के लिए एक प्रेरणा रहेंगे।

भाटिया सेवक समाज के प्रधान स. मोहन सिंह भाटिया के अनुसार स. प्रकाश सिंह बादल का जीवन संघर्षों से भरा रहा और सेवा उनका संकल्प था।

गुरूद्वारा श्री पौथीमाला साहिब प्रबन्धन समिति के उपप्रधान स. जोगिन्द्र सिंह सभ्रवाल ने स. प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धाजलि देते हुए कहा है कि आजादी पूर्व से अब तक उनका जीवन संघर्षशील रहा।

गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब एन एच 1 के प्रधान स. जगपाल सिंह पिंटू ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन को असहनीय क्षति बताया है।

गुरूद्वारा श्री गुरू दरबार साहिब प्रबन्धन समिति के प्रधान इन्द्रजीत सिंह राजा व गुरप्रीत सिंह गोल्डी ने स. प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि उनके जीवन से सेवा व समर्पण की प्रेरणा ली जा सकती है।

समाजसेवी अमरजीत सिंह आहूजा ने स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने एक बड़ा नेतृत्व खो दिया।

समाजसेवी स. रविन्द्र सिंह ने भी स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

गुरूद्वारा साहिब एन एच 3 प्रबन्धन समिति के प्रधान स. इन्द्रजीत सिंह ने स. प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए कहा है कि आजादी पूर्व व आजादी उपरान्त राष्ट्र विकास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर 21बी के स. रूबी सिंह व स. नवतेज सिंह ने भी सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंजाबी सेेवा दल फरीदाबाद के उपप्रधान दलजीत सिंह सभ्रवाल, काला सिंह सलूजा, हरभजन सिंह व महासचिव एडवोकेट नरेन्द्र सिंह कंग, चरणदीप सिंह चन्नी, दलजीत सिंह, रणजीत सिंह, डी पी सिंह, गुरमीत सिंह, दीपेन्द्र सिंह कंग ने भी स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका निधन एक युग की समाप्ति है। कहा गया है कि एक संघर्षशील नेता के रूप में स. प्रकाश सिंह बादल सदैव याद रखें जाएंगे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: