Thursday, 13 May 2021

सेवा सिंह की हट्टी वाले स. अवतार सिंह का स्वर्गवास, अन्तिम संस्कार 13 को


फरीदाबाद 13 म‌ई (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। एन एच 5 मार्केट में जानी मानी दुकान सेवा सिंह की हट्टी वाले स. अवतार सिंह का आज यहां स्वर्गवास हो गया।

स. अवतार सिंह कोरोना संक्रमित थे। वे सोनू एम्पोरियम के संचालक हरमीत सिंह के चाचा व स्व. सरदार नानक सिंह के भाई थे। स. अवतार सिंह रैपको न्यूज परिवार के संबंधी थे।

स. अवतार सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स. स. अवतार सिंह का अन्तिम संस्कार कोविड मानकों के अनुरूप 13 म‌ई 2021 को किया जाएगा।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविंद्र सिंह राणा ने स. अवतार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रैपको न्यूज़ परिवार स. अवतार सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: