Saturday 1 May 2021

समाजसेवी व रोटेरियन जे पी सिंह मक्कड़ का निधन



फरीदाबाद 1 म‌ई (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। समाजसेवी व रोटेरियन स. जे पी सिंह मक्कड़ का कल सायं यहां निधन हो गया।

स. जे पी सिंह को कोरोना संक्रमण के कारण हस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स. जे पी सिंह अपने पीछे अपनी माता, भाई स. बी पी सिंह व दो पुत्रों  सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दो दिन पहले ही उनके पिता स. बलवंत सिंह मक्कड़ का स्वर्गवास हुआ है। स. बलवंत सिंह मक्कड़    सेवा भाव के लिए पहचान रखते थे, गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच 5 फरीदाबाद के प्रधान रहते हुए स. बलवंत सिंह मक्कड़ द्वारा की गई सेवा को आज भी संगत याद करती है।

अपने परिवारिक संस्कारो के अनुरूप स. जे पी सिंह अन्तिम समय तक समाज व मानव सेवा में तत्पर रहे। उनके भाई स. बी पी सिंह भी सेवाभाव के लिए विशेष पहचान रखते हैं।

स्व. स. जे पी सिंह मक्कड़ का अन्तिम संस्कार कोविड मानकों के अनुरूप किया गया।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविंद्र सिंह राणा ने स. जे पी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज व पंथ को एक बड़ा नुक़सान हुआ है।

आपने समस्त संगत से आग्रह किया है कि वह अपने निवास पर रहकर दिवंगत आत्मा के लिए और परिवार को दुखद घड़ी में सांत्वना की अरदास करे।

रैपको न्यूज़ परिवार स. जे पी सिंह मक्कड़ के निधन पर दुख व्यक्त करता है।स. जे पी सिंह के निधन से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और  परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: