Friday 14 May 2021

अमरजीत सिंह चावला को शोक, बहनोई स. गुरमीत सिंह बांगा का देहांत


फरीदाबाद 14 म‌ई (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। सुप्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योग प्रबंधक स. अमरजीत सिंह चावला के बहनोई स. गुरमीत सिंह बांगा का आज यहां निधन हो गया।

स. गुरमीत सिंह बांगा कोरोना संक्रमित थे।

स. गुरमीत सिंह अपने पीछे मां, पत्नी, बेटी और बेटे व भाईयों मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स. गुरमीत सिंह का अन्तिम संस्कार कोविड मानकों के अनुरूप यहां 14 म‌ई 2021 को किया गया।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविंद्र सिंह राणा ने स. गुरमीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रैपको न्यूज़ परिवार स. गुरमीत सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: