Tuesday 14 September 2021

हिंदी दिवस : हिंदी व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा व प्रत्येक हृदय का उदगार


फरीदाबाद, 14 सितंबर। एन आई टी तीन फरीदाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने हिंदी पखवाड़े और  हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागी छात्राओं और अध्यापकों का अभिनंदन किया और प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हिन्दी हमारे देश भारत की जनमानस की भाषा  हैं और सशक्त अभिव्यक्ति का लोकप्रिय साधन है एवम भारत की सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हिंदी भाषा भारतीय  गणराज्य की बाईस अनुसूचित भाषाओं में से एक है। हिन्‍दी विश्‍व में चौथी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार, प्रसार एवम स्थिति और विकास  को ध्यान में रखना है।  हिन्दी एकता की अनुपम परम्परा है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं हरियाणा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के आदेशानुसार हिंदी पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताओं - 

स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्र देखकर कहानी लिखना प्रतियोगिता, दृश्य घटना वर्णन प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  - प्रियांशी, तबिंदा, पूजा, तनु, निशा, प्रियांशी और ताबिंदा, द्वितीय स्थान  - पल्लवी, शीतल, खुशबू, साक्षी, अमृता, प्रिया, पल्लवी और पुष्पांजलि तथा तृतीय स्थान - तनु  लक्ष्मी, पूजा, अंजलि, निशा, पल्लवी, प्रियांशी और मीनाक्षी पर रहने वाली सभी छात्राओं को विद्यालय प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और अध्यापकों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित और अभिनंदन किया। इस आयोजन में अध्यापिका मनीषा, शीतू, कविता, संजय मिश्रा, ललिता और मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने हिंदी दिवस एवम हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों और छात्राओं का भी विशेष रूप से अभिनंदन करते हुए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: